logo

गया जी में दबंगों की दिखी निर्दयता, करंट लगाकर किसान की बेरहमी से हत्या

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जी जिले में एक किसान की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। घटना जिले के धनगाई थाना अंतर्गत कटौतिया गांव की है जहां 40 वर्षीय किसान ननकू यादव की करंट दौड़ते तार से हत्या कर दी गई। 
पुलिस के मुताबिक देर रात गुरुवार को यह घटना हुई जहां कुछ बदमाशों ने पहले ननकू यादव को घर से खींचकर बुरी तरह से पीटा और फिर खेत में ले जाकर बिजली के तार में बाँध दिया। उसके बाद तार में करंट दौड़ा दिया गया जिससे ननकू यादव की मौके पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। 
स्थानीय और परिवार के लोगों ने बताया कि बरसात के पानी के गिरने को लेकर ननकू यादव और गांव के दबंग ज्ञानी यादव के बीच कुछ अनबन हो गई थी। यह अनबन इतनी बढ़ गई कि ज्ञानी यादव ने अपने सथ्यिओं के साथ मिलकर ननकू यादव को जान से मारने की योजना बना ली। ज्सिके बाद ननकू यादव ने खुद को बचाने के लिए घर में छुपने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने घर से बाहर निकाला और उसके बाद बुरी तरह से पिटाई कर दी। उन लोगों ननकू यादव को अधमरा कर पास के खेत में ले गए जहां बिजली की तार बिछी हुई थी। उसके बाद करंट छोड़ दिया गया जिसके बाद ननकू यादव की चीखते चीखते मौत हो गई। 
घटना के बाद पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार के लोगों ने साफ़ कहा है कि इस हत्या में केवल ज्ञानी यादव ही नही बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं। परिवार वालों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और गिरफ्तार कर कठोर सजा मिले। धनगाई थाना SI रामाशीष कुमार ने कहा है कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए गहन छानबीन कर रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar crime bihar crime news gaya ji news gaya ji crime news kisan murder in gaya ji