logo

बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार (Bihar) में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) ने मौसम (Weather) का मिजाज बदल दिया है। राज्यभर में झमाझम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अधिकतम तापमान में 5 से 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना (Patna) समेत 32 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

32 जिलों में अलर्ट, रेल-हवाई सेवाएं प्रभावित

मौसम का सबसे ज्यादा असर सीतामढ़ी और मधुबनी में देखने को मिल सकता है, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर और दरभंगा में ऑरेंज अलर्ट है। पटना समेत अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 11 घंटे से ज्यादा की देरी से पटना पहुंची, जबकि दिल्ली-पटना-दिल्ली की स्पाइसजेट उड़ान रद्द रही।

धान की फसल पर संकट, रबी की बुआई में देरी

इस बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने और उत्पादन में 30 फीसदी तक नुकसान की आशंका जताई गई है। लगातार बारिश से रबी फसलों की बुआई में भी देरी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-बारिश के दौरान घरों में रहने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Cyclone Arnab Bihar Bihar Weather Update Today Bihar Rain Alert