logo

शर्मनाक : पिता ने 10वीं में पढ़ने वाली बेटी का रेप किया फिर मार डाला, पड़ोसियों को बोला- जाग नहीं रही

a104.jpg

गया:
बिहार के गया जिले से एक हैरान करनी वाली खबर सामने आई है। एक पिता ने पहले अपनी बेटी का रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर पर बाप-बेटी अकेले थे। आरोपी पिता ने नशे की हालत में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो असने सुबह पड़ोसियों को बुलाकर कहा कि मेरी बेटी नहीं जाग रही है। पता नहीं इसे क्या हो गया। महिलाओं ने उसे देखा तब पता चला की उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आरोपी ने की थी दो शादियां
गांव की महिलाओं का कहना है कि जब बच्ची को देखने गए तो देखा वो मर चुकी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देख हमारे होश उड़ गए। आनन-फानन में हमने गांव के लोगों को इस घटना की सूचना दी। वहीं उन लोगों ने बताया कि मृतका बड़ी सुशील थी। वह दसवीं की छात्रा थी। उन्होंने आगे बताया कि उसके 2 भाई हैं। दोनों बाहर काम करते हैं। एक भाई की शादी हो चुकी है। मृतक लड़की की भाभी शुक्रवार को ही अपने मायके गई थी। उसी के जाने के बाद पिता ने वारदात को अंजाम दिया।

 

पड़ोसियों ने चरित्र पर सवाल उठाये
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने दो शादी की थी। पहली पत्नी के मर जाने पर उसने दूसरी शादी कर ली थी लेकिन उसका चरित्र शुरू से ही ठीक नहीं था। वहीं दूसरी पत्नी के साथ आरोपी मारपीट करता था जिस कारण वे घर छोड़ कर चली गई। वह इस गांव से उस गांव में जाकर चावल व धान की खरीद-फरोख्त किया करता था। यही नहीं वह शराब का भी आदी था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
मामले की जांच कर रहें डीएसपी अजीत कुमार का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ ठोस कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।