logo

5 दिनों से लापता बच्चे का कुएं से मिला शव ,परिजन जता रहे हत्या की आशंका 

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में 12 साल के एक छात्र की लाश कुएं से मिली है। छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सासाराम जिले में छात्र की लाश मिली है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की लाश मिलने के बाद इलाके में कई तरह की बातें कही जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, चेनारी थाना क्षेत्र के केनार कला गांव में एक कुएं से कक्षा छह के 12 वर्षीय छात्र छतरमल कुमार पिता जुल्मी डोम का शव बरामद किया गया है।5 दिनों से था लापता
बताया जा रहा है कि छात्र पिछले 5 दिन से गायब था। सुबह में ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि शव निकालने के बाद देखा कि छात्र के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। 

Tags - Sasaram Murder Crime News Dead body in Well Bihar News