logo

पारिवारिक विवाद पर 24 को फैसला, तेज प्रताप–ऐश्वर्या केस पर होगी सुनवाई

anuska.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का पारिवारिक मामला हमेशा ही सुर्खियों में  बना रहता है। बताते चलें कि एक बार फिर से तेज प्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय और अनुष्का यादव से जुड़ा पारिवारिक विवाद फिर से गरमा गया है। जानकारी के अनुसार पटना फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी को तलाक मामले की अहम सुनवाई होनी है, जिसमें तीसरी बार मध्यस्थता की कोशिश की जाएगी। बताते चलें कि ऐश्वर्या ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं, वहीं, तेज प्रताप तलाक पर अड़े हुए हैं। बताते चलें कि तेज प्रताप और अनुष्का की एक बेटी भी है। बेटी के जन्म के बाद मामला और ज्यादा जटिल बन गया है। 

जानकारी के अनुसार फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज सुनील दत्त पांडेय के समक्ष तेज प्रताप और अनुष्का आमने-सामने होंगे। वहीं, अदालत ने दोनों को इससे पहले भी दो बार आपसी सहमति से सुलह करने के लिए कहा था, लेकिन बेनतीजा रहा। बताते चलें कि यह मामला पहले फैमिली कोर्ट से पटना हाईकोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या की रिव्यू पिटीशन खारिज कर दिया था और साथ ही हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था। साथ ही छह महिने में इस केस को आपसी सुलह का निर्देश दिया था। हालांकि मामला अब भी लंबित है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अगर साक्ष्य पर्याप्त नहीं मिलते हैं तो याचिका खारिज भी हो सकती है।

बहरहाल फैमिली कोर्ट ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दे चुका है। गोला रोड स्थित फ्लैट को लेकर भी दोनों के बीच विवाद रहा है। वहीं ऐश्वर्या ने एसके पुरी में आवास और डेढ़ लाख रुपये मासिक भत्ता की मांग की है। बताते चलें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुआ था। शादी के 6 महीने बाद ही नवंबर 2018 में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी गई थी।वहीं, मई 2025 में सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी। पोस्ट में 12 साल के रिश्ते का दावा भी किया गया था। हालांकि बाद में तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिश्ते से इनकार कर दिया।

Tags - Tej Pratap Yadav divorce case Aishwarya Rai marital dispute Anushka Yadav controversy Lalu Prasad Yadav family matter Patna Family Court hearing 24 February Principal Judge Sunil Dutt Pandey domestic violence allegations mediation attempt third tim