द फॉलोअप डेस्क
लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार को फ़िलहाल राहत दी है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है। कोर्ट ने इसकी अगली सुनवाई 8 दिसम्बर को तय की है। .jpeg)
फ़िलहाल कोर्ट ने सीबीआई को आरोपियों से जुड़े दस्तावेज वेरिफाई करने और उसकी रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है, क्योंकि कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों की मौत हो चुकी थी। खबर आ रही है कि 8 दिसंबर के दिन ही इन पर आरोप तय किये जाने पर कोर्ट अंतिम फैसला ले सकता है। 
10 नवंबर को हुई सुनवाई में सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने की पीठ ने अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए फैसला 4 दिसंबर तक टाल दिया था। और आज फिर अदालत ने आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है, जिसके बाद अब सबकी निगाहें 8 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
बता दें कि यह मामला तब का है जब 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, उन पर आरोप था कि रेलवे में नौकरियां देने के बदले में अभर्थियों से जमीनें ली गईं। और फिर ये संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं। इस मामले पर सीबीआई का दावा है कि यह भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है।