logo

तेजस्वी के खिलाफ गुजरात में दर्ज हुआ मानहानि का केस, जानें क्या है मामला

tejaswai_tensed3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में फंसे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती है। तेजस्वी के खिलाफ गुजरात के एक कोर्ट मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है। दाखिल याचिका में तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई 1 मई को होगी। 


गुजरातियों को लेकर की थी टिप्पणी
दरअसल मार्च में तेजस्वी यादव ने कहा था कि आज के हालात में देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनकी ठगी को माफ कर दिया जाएगा। इस आपराधिक मानहानि के मुकदमे में आरोप है कि उन्होंने गुजरातियों को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मौजूदा हालत में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। व्यवसाई हरेश मेहता का कहना है कि इससे गुजरातियों की छवि पूरे देश में खराब हुई है इसका वह विरोध करते हैं।


क्या है पूरा मामला
तेजस्वी यादव ने कहा कि था कि एलआईसी का पैसा, बैंक का पैसा लेकर अगर फिर भाग जाएगा तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में मेहुल चौकसी पर रेड क्रॉस नोटिस हटने के बाद अपनी बात रख रहे थे, तब उन्होंने ये बातें कही थी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने 'गुजराती समाज' को ही ठग बता दिया। उन्होंने कहा था कि दो ठग हैं न। आज देश के हालात देखे जाएं तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं। तेजस्वी यादव इस दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर अपरोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि था कि इनके कितने यार-दोस्त हैं, जो भ्रष्टाचारी हैं। तेजस्वी यादव ने कह था कि इनके लिए इनका तोता नहीं निकलता है। इस दौरान वे सीबीआई, ईडी और आईटी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT