logo

जरूरी सूचना : 69वीं BPSC PT परिक्षा का डेमो रजिस्ट्रेशन आज से शुरू,  इस दिन तक करें अप्लाई

bpsc_building1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
69वीं BPSC संयुक्त प्रारंभिक परिक्षा का फार्म 15 जुलाई से भरा जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 5 अगस्त तक है। इससे पहले आयोग ने डेमो रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया है। इस डेमो रजिस्ट्रेशन फॉर्म में छात्र डिडेट्स अपनी डिटेल्स BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर भर सकते हैं। डेमो रजिस्ट्रेशन के लिए 11 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। डेमो रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भी फीस देने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ इसलिए जारी किया गया है ताकी कैंडिडेट्स को फाइनल एप्लीकेशन के दौरान किसी भी तरह के दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। बता दें कि यहां फॉम सेव नहीं किया जाएगा और न ही अपलोड दस्तावेज सेव होगा।


पहली बार ली जाएगी संयुक्त परीक्षा
69वीं BPSC संयुक्त प्रारंभिक परिक्षा में पहली बार समान प्रकृति के कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जाएगी। जिनमें 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं।


चारों परीक्षाओं की कुल रिक्ति
इस बार कुल 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसमें से संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा  235 पद हैं। जिनमें महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों की संख्या 73 है।  वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष 100 पद हैं। वहीं बालविकास परियोजना पदाधिकारी कुल 10 पद है। पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी में 1 पद है। जिसमें से 29 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N