डेस्क:
बिहार(Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) के आदेश पर दो आईपीएस अधिकारियों(IPS Officers) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई(departmental action) की जाएगी। इनमें गया जिला के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार(SSP Aditya Sinha) और तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा(IG Amit Lodha) शामिल है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वर्तमान में राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो( State crime record bureau) में पोस्टेड आईजी अमित लोढ़ा के खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में जांच शुरू हो गई है।

ADG स्तर के अधिकारी करेंगे जांच
बताया जा रहा है कि इन दो आईपीएस अधिकारियों के विरूद्ध जांच का जिम्मा ADG स्तर के अधिकारियों को दी गई है। जिनमें से एक आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के ADG नैय्यर हसनैन खान हैं। वहीं, दूसरे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह हैं। जबकि तीसरे CID के होने की जानकारी मिली है।

बनी है फिल्म, होगी जांच
बता दें को दो फरवरी, 2022 को नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मगध क्षेत्र के गया के आईजी अमित लोढ़ा और गया के ही एसएसपी आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। वहीं गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अमित लोढ़ा के खिलाफ जो शिकायती पत्र आए हैं उसकी जांच अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था करेंगे और रिपोर्ट देंगे। वहीं, आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी इस बिंदु पर जांच करेंगे कि अमित लोढ़ा पर जिस कंपनी के द्वारा फिल्म बनाई गई है उसमें किसका पैसा लगा है। ईओयू इसकी पूरी पड़ताल करेगी। बताया जाता है कि गया के ही एक व्यक्ति ने उस कंपनी में पैसा लगाया है। अब ईओयू जांच करेगी कि आखिर उस शख्स ने फिल्म बनाने के लिए उस कंपनी में पैसा क्यों लगाया? जांच एजेंसी पैसा लगाने वाले शख्स से इस संबंध में पूछताछ करेगी।