द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। बुधवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया गया था, जिसमें सात नए मंत्रियों ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। अब इन नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
इस बार के विभागों के बंटवारे में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से एक विभाग वापस लिया गया है। उन्हें सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से हटा कर मंटू सिंह को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब संतोष सुमन के पास केवल लघु जल संसाधन विभाग है।
किसे क्या मिला - विभागों की सूची:
1. संजय सरावगी - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
2. विजय मंडल - आपदा प्रबंधन विभाग
3. मोतीलाल प्रसाद - कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
4. सुनील कुमार - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
5. राजू कुमार सिंह - पर्यटन विभाग
6. मंटू सिंह - सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
7. नितिन नवीन - पथ निर्माण विभाग
इसके अलावा, मंत्रियों के विभागों में कई बदलाव भी किए गए हैं। विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग अब नितिन नवीन को सौंपा गया है। इसी तरह, नितीश मिश्रा से एक विभाग लेकर राजू कुमार सिंह को सौंपा गया और उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया गया।.jpeg)
मंत्री - विभाग की पूरी सूची:
1. सम्राट चौधरी - वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
2. प्रेम कुमार - सहकारिता विभाग
3. रेणु देवी - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
4. मंगल पांडेय - स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
5. नीरज कुमार सिंह बबलू - लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
6. नीतीश मिश्रा - उद्योग विभाग
7. नितीन नवीन - पथ निर्माण विभाग
8. जनक राम - अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
9. हरि सहनी - पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
10. कृष्णनंदन पासवान - गन्ना उद्योग विभाग
11. केदार गुप्ता - पंचायती राज विभाग
12. सुरेंद्र मेहता - खेल विभाग
13. संतोष सिंह - श्रम संसाधन विभाग
14. संजय सरावगी - राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
15. डॉक्टर सुनील कुमार - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
16. राजू कुमार सिंह - पर्यटन विभाग
17. मोतीलाल प्रसाद - कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
18. जिवेश कुमार - नगर विकास एवं आवास विभाग
19. विजय मंडल - आपदा प्रबंधन विभाग
20. मंटू सिंह - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
21. संतोष सुमन - लघु जल संसाधन विभाग
नए विभागों के बंटवारे के साथ बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट अब नए दिशा-निर्देशों के साथ अपने कार्य में जुटेगी।