logo

औरंगाबाद : नक्सली ठिकानों पर मिला ड्रोन, वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन, सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

drone_and_mobile_phone.jpg

औरंगाबाद:
बिहार के औरंगाबाद में पुलिस (Bihar Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नक्सली ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान पुलिस के हाथ ड्रोन, वॉकी-टाकी और 15 मोटोरोला फोन सेट बरामद किया है। साथ ही नक्सलियों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में दवाइयां भी मिली है। सोमवार की सुबह जिले के मदनपुर थाना के डोभा, कसमर स्थान, मोरवा, विदाई नगर और निमिया बथान में पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की।

 
ड्रोन के जरिए नक्सली क्षेत्र पर निगरानी रखते थे
पुलिस ने बताया कि नक्सली ड्रोन के जरिए पुलिस कि गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। नक्सलियों के ठिकाने से पुलिस को 15 मोटोरोला फोन सेट बरामद हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि ड्रोन के जरिए नक्सली क्षेत्र पर निगरानी रखते थे और कई वारदातों को अंजाम देते थे। 


कई अन्य क्षेत्रों में पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस ने बताया कि जिले के कई अन्य क्षेत्रों में पुलिस छापेमारी कर रही है। नक्सलियों और अपराधियों से बरामद हुए सामान को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन कर रही है और पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।