द फॉलोअप,बिहार
बिहार में “पटना जू” दो दिनों के लिए बंद रहेगा। 52 सालों में पहली बार है कि जू बंद रहेगा। आंधी-बारिश के कारण बंद रहेगा। जू परिसर में 30 से अधिक पेड़ जड़ से उखड़कर गिरे हैं। 200 से अधिक कर्मचारी साफ-सफाई में लगे हैं।

तूफान में रास्ते बाधित
दरअसल शुक्रवार को आई तेज आंधी-तूफान में जू में कई बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। इससे जू परिसर का हालत अस्त व्यस्त हो गया है। गिरे हुए पेड़ों के कारण जू के अंदर जाने वाले कई रास्ते बाधित हो गए हैं। इसी कारण रविवार और सोमवार दो दिनों के लिए बंद रखा गया। ऐसा पहली बार होगा कि 52 सालों बाद पटना जू बंद होगा। ध्यान हो कि अभी हाल ही में पटना जू का नाम बदलकर मशहूर संजय गांधी जैविक उद्यान कर दिया गया है।
.jpeg)
जू निदेशक ने दिया जानकारी
हालांकि इस दौरान किसी भी जानवर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी वन्यजीव पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जू निदेशक हेमंत पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे परिसर में साफ-सफाई का काम चल रहा है। इसके लिए 200 से अधिक कर्मचारियों को अलग-अलग कामों के लिए लगाया गया है। फिलहाल पटना जू में दो दिनों के लिए आम लोगों की एंट्री बंद है।