logo

सहरसा में समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, कहा- एक महीने के अंदर खाते में जाएगा 10 हजार रुपए

fvd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की थी। सरकार ने दावा किया था कि अगर महिलाएं रोजगार शुरू करती हैं तो उसे आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख तक सहायता राशि दी जाएगी। हालांकि, बाद में ये खबर आई थी कि वैसी महिलाएं जो 10 हजार रुपए लेकर रोजगार शुरु कर लिया है उनकी समीक्षा कर उन्हें 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार पर हमलावर था और इसे चुनाव के बाद वादे से पलट जाना बता रहा था। अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा में नीतीश कुमार के सामने भरे मंच से ये ऐलान किया है कि जिन महिलाओं को पहले पैसे नहीं मिल रहे थे, अब उनके खाते में 10-10 हजार रुपए एक महीने के अंदर पैसे भेज दिए जाएंगे।

Tags - Samrat Choudhary announcement Bihar women employment scheme Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana Bihar Saharsa Samriddhi Yatra Nitish Kumar government scheme Bihar Bihar women financial assistance 10000 Bihar assembly election promises Bihar women emp