logo

मुजफ्फरपुर : झोलाछाप डॉक्टर ने निकाली महिला की दोनों किडनी, हालत नाजुक

bimar_aurrat.jpg

मुजफ्फरपुर:
मुजफ्फरपुर में बरियारपुर ओपी क्षेत्र में ऑपरेशन के क्रम में किडनी निकाल लेने का मामला सामने आया है। इस बात खुलासा तब हुआ जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी उसे आनन-फानन में पटना के PMCH में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसके परिजनों को बताया कि महिला की दोनों किडनी नहीं है। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ रही है। फिलहाल महिला मुजफ्फरपुर के अस्पताल में डायलिसिस पर है।


ऑपरेशन के दौरान निकाली किडनी
मामला मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी क्षेत्र का है। जहां 33 वर्षीय सुनीता नाम की महिला ने पेट दर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंची।  जहां डॉक्टर ने उसे कहा कि  यूट्रस का ऑपरेशन करना होगा। परिवार वाले तैयार हो गए। 3 सितंबर को महिला का ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसके बाद उसकी हालत और खराब होने लगी। परिजन जब उसे लेकर पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे तब 5 सितंबर को पता चला कि उसकी दोनों किडनी निकाल ली गई है। डॉक्टर्स ने महिला को घर जाने की सलाह दी।

महिला फिलहाल डायलिसिस पर
महिला ने इस मामले में निजी क्लिनिक के संचालक पवन पर आरोप लगाया है कि उसने यूट्रस का ऑपरेशन करने वक्त उसकी किडनी निकाल ली। महिला ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत जब बिगड़ने लगी तो उसे मुजफ्फरपुर के SKMCH  में भर्ती कराया गया। SKMCH के डॉक्टरों में बताया कि उसकी किडनी निकाली जा चुकी है। फिर उसे SKMCH से उसे पटना के IGIMS पटना भेजा गया, लेकिन वहां मरीज को बेड नहीं मिली। इसके बाद उसे PMCH ले जाया गया, लेकिन PMCH में भी महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजन उक्त महिला को लेकर घर ले आए। इसके बाद स्थानीय विधायक अशोक चौधरी के सहयोग से सदर अस्पताल में भेजा गया, जहां पीड़ित महिला डायलिसिस पर है।

आरोपी संचालक क्लीनिक बंद कर फरार
वहीं दूसरी ओर आरोपी संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। बरियापुर ओपी प्रभारी ने बताया कि संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला के पति ने ऑपरेशन के बाद पेट से निकाले गए दो गोले के आकार के मांस के लोथड़े की फोटो दिखाई है। क्लीनिक के बोर्ड पर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का न रजिस्ट्रेशन है और नहीं डिग्री। लोगों ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने क्लीनिक के रजिस्टर्ड नहीं होने की जानकारी दी है।