logo

निर्वाचन आयोग ने वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर जारी किया आंकड़ा, कई लाख वोटर्स पाए गये मृतक

electioncommision1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज चल रही है। और इसके पूर्व निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार में वोटरलिस्ट के सत्यापन की प्रक्रिया चलाई जा रही है। वहीं 25 जुलाई इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि है। जहां लगभग ज्यादातर लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने एक आंकड़ा जारी किया है जो बेहद ही चौंकाने वाला है। निर्वाचन आयोग ने इस प्रक्रिया के खत्म होने के 3 दिन पूर्व ही यह आंकड़ा जारी किया है। 
इन आकड़ों के मुताबिक बिहार में 18 लाख मृतकों के नाम वोटरलिस्ट में पाए गये हैं। वहीं 7 लाख वोटर दो जगह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रखा है। 26 लाख ऐसे वोटर हैं जो अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र को छोड़ दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं। इस आंकड़े के आने के बाद माना जा रहा है कि बिहार में चल रहे मानसून सत्र में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है। 
बता दें कि 26 जून को आयोग ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया था। जिसकी आखिरितिथि 25 जुलाई निर्धारित है। वहीं 1 अगस्त को आयोग के तरफ से ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किया जाएगा। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar crime news bihar update bihar news update voterlist verfication news election commission news bihar election news