logo

तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की इमरजेंसी बैठक कुछ देर में

TEJASWI665.jpg

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के घटक दलों के नेता पहुंचने लगे हैं, जहां कुछ देर में एक इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। माहौल बेहद तनावपूर्ण है और सभी की निगाहें इस बैठक के फैसलों पर टिकी हैं।
ताजा रुझानों के मुताबिक, बिहार में अब ‘लहर’ नहीं, बल्कि एनडीए की पूरी ‘सुनामी’ देखी जा रही है। एनडीए 191 सीटों पर आगे चल रहा है, जो कि बहुमत के लिए आवश्यक 122 से काफी ज्यादा है। यह बढ़त एकतरफा और प्रचंड मानी जा रही है।


वहीं महागठबंधन गहरे संकट में दिख रहा है। तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला गठबंधन रुझानों में सिर्फ 49 सीटों पर आगे है और 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि अगर यही रुझान  नतीजों में तब्दील होते हैं तो यह बिहार के इतिहास में एनडीए की सबसे बड़ी जीतों में शुमार होगी। तेजस्वी आवास पर हो रही यह बैठक, आगे की रणनीति और राजनीतिक कदमों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update