logo

3 जिलों में EOC की छापेमारी, इंजीनियर प्रमोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

corrupt.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आर्थिक अपराध इकाई ने पटना समेत 3 जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रमोद कुमार के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है।। प्रमोद कुमार पर अपनी आय से 309.6% की अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा है। 
आर्थिक अपराध इकाई ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है कि "EOU की एक टीम सीतामढ़ी, तीन टीमें सहरसा और दो टीमें पटना में छापेमारी कर रही हैं. यह कार्रवाई पटना की विशेष अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के बाद की गई है। छापेमारी के दौरान प्रमोद कुमार के आवासीय परिसरों और अन्य संपत्तियों की जांच की जा रही है"। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के बाद मामले की अन्य जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई को सूचना मिली थी कि BSEIDC के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रमोद कुमार ने अपनी आय से अधिक संपती अर्जित की हुई है। जो भ्रष्टाचार के अंतर्गत आता है। जिसके बाद टीम ने जाँच शरू कर दी और अपराध थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news corruption news bihar corruption news EOC EOC news