logo

बिहार : EOU की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अधिक संपत्ति मामले में लेखपाल के 6 ठिकानों पर छापा

corrupt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य खाद्य निगम में लेखपाल के पद पर कार्यरत राजेश कुमार के खिलाफ हुई है। जहां आय से 201.94% अधिक संपत्ति के मामले में चार जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और हाजीपुर में स्थित छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
दरअसल राजेश कुमार के खिलाफ आय से तीन गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। जहां जांच में यह पाया गया कि उन्होंने अपने ज्ञात वैध स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई टीम ने कोर्ट से वारंट मिलने के बाद ये कार्रवाई की है। जांच के दौरान आर्थिक लेन-देन के कई दस्तावेज जब्त किये गए। इसके अलावे आरोपी के रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति पाई गई है जिसकी जांच की जा रही है।

सभी जब्त दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। और यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि संपत्तियां आय के ज्ञात स्रोतों से मेल नहीं खातीं, तो आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और चार्जशीट दायर कर संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
 

Tags - bihar enws bihar latest news bihar trending news bihar update bihar breaking news eou action against corruption raid bihar corruption news trending news