logo

अंतर्जातीय शादी की जिद पर आग बबूला हुआ बाप, पेपर कटर से बेटी का गला काट दिया

delhi_station.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के प्रेम नगर में रहने वाले एक युवक ने अपनी बेटी की हत्य़ा कर दी। पिता ने पेपर कटर से बेटी का गला काट दिया। इसके साथ ही उसके सीने पर कई बार चाकू से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बेटी की हत्या के बाद शव रोहिणी के कंझावला में एक खेत में फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बेटी दूसरे जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। जिससे पिता को आपत्ति थी। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 


PCR से पुलिस को आया था फोन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें  16 जून की रात एक PCR कॉल आया था। कॉल में महिला की हत्या की बात कही गई। घटना चांदपुर गांव में प्रेम प्याऊ के पास एक खेत में हुई। पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। करीब 20 साल की महिला की गर्दन और पेट पर गहरे जख्म थे। उसे SGM अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जहां आरोपी अपने बेटी के साथ दिखा। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 


दूसरी जाति के लड़के से करती थी प्यार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करना चाहती थी, जो दूसरी जाति का था। महिला पिछले दो साल से बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने गांव के रहने वाले उस शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। एक दिन दोनों बाप-बेटी सफर पर थे। रास्ते में पिता और बेटी के बीच कार में बहस हुई। आरोपी नंद किशोर ने कंझावला में कार रोकने को कहा। वो कार से उतरे। बाद में उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने चांदपुर गांव के एक खेत में उसके सीने पर कई बार चाकू से वार किया। भागने से पहले उसने लाश वहीं फेंक दी।
 

Tags - DelhiDelhi newsCrime news

Trending Now