logo

महिला सिपाही ने थाने में खुदकुशी का किया प्रयास, तभी फरिश्ता बन पहुंचे पदाधिकारी ने बचाई जान

sono_thana_jamui.jpg

द फॉलोअप डेस्क,बिहार
बिहार में एक और महिला सिपाही ने खुदकुशी का प्रयास किया है। महिला ने थाने में अपने कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर पंखे से झूल कर आत्महत्या की कोशिश की थी। इस दौरान महिला ने अपनी दोस्त महिला सिपाही को वीडियो कॉल कर दिया था। खुदकुशी को वो उसे लाइव दिखा रही थी। जिसके बाद महिला सिपाही की सहकर्मी ने फौरन सोनो थानाध्यक्ष को हालात की जानकारी दी। यह जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने फौरन एक्शन लिया। समय रहते उच्च अधिकारियों ने महिला की जान बचाई।


दोस्त को वीडियो कर फंदे से लटक रही थी
जानकारी के अनुसार महिला सिपाही का नाम श्वेता सुमन है। वह जमुई जिले के सोनो थाने में पदस्थापित है। श्वेता सुमन हर दिन तरह ड्यूटी पर पहुंची। उनके सहकर्मी अपनी ड्यूटी पर चली गई। श्वेता अकेली थी। उसी दौरान उसने पंखे से लटकर सुसाइट करने की कोशिश की। हालांकि उस दौरान महिला की दोस्त वीडियो कॉल पर थी उसने समय रहते थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने तुरंत पदाधिकारी व अन्य कर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस की टीम ने महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। महिला फंदे से लटकी थी। आनन-फानन में महिला को उतारा गया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


शादीशुदा है महिला सिपाही
मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही श्वेता शादीशुदा है और सात वर्षीय बेटे की मां है। आत्महत्या के प्रयास के कारण को लेकर अभी सही कारण सामने नहीं आया है परंतु बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण सिपाही ने ये कदम उठाया होगा। पति के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। तलाक की बात भी सामने आयी है। कयास लगाया जा रहा है कि संभवतः इसी सब विवाद से उपजे तनाव के बाद बुधवार सुबह 9 बजे के करीब उसने खुदकुशी की कोशिश की। बाकी कारण क्या है वह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsCrime newsjamui sono thana