द फॉलोअप डेस्क
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन के आस-पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के एक हिस्से में रखे पुराने तारों के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में काला धुआं आसमान तक फैल गया। .jpeg)
घटना को लेकर लोगों ने बताया कि आग सबसे पहले उस जगह से उठी जहां लंबे समय से पुराने तारों का ढेर जमा था। शुरुआत में तो लोग समझ नहीं सके कि आग कहाँ लगी है। लेकिन जैसे ही काला धुआं ऊपर उठने लगा, तो आस-पास खड़े लोगों में डर का महल बन गया। कई लोग तो इसे बड़ी दुर्घटना मानते हुए स्टेशन के ओर मदद के लिए दौड़ पड़े।.jpg)
हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन लोगों एनाश्नका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा लापरवाही में जलती हुई वस्तु फेंके जाने से यह घटना हुई होगी। वहीं स्टेशन प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। रहत यह रही कि किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।