logo

पटना जंक्शन के पास रेलवे अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी और...

पटना जंक्शन के पास रेलवे अस्पताल में लगी आग, मची अफरा-तफरी और...

पटना 

पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना जंक्शन के पास स्थित रेलवे हॉस्पिटल में भयानक आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गये हैं  और आग बुझाने की कोशिशें जारी हो गयीं। इस दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली खबर के मुताबिक आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में लगी है। चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा थी, जिससे बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। 

खबरों में कहा गया है कि करबिगहिया स्थित रेलवे अस्पताल में पहली मंजिल पर आग लगी है। आग लगने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते अस्पताल में प्रवेश किया। जिस जगह आग लगी थी, वहां तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड की कोशिश से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Tags - firefire in railway hospitalBihar News