logo

भागलपुर : पानी को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार भाइयों में चली गोलियां, एक की मौत औऱ एक गंभीर 

FIRING1815.jpg

भागलपुर 
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुए विवाद में गोली चलने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण पानी बताया जा रहा है। मृतक और घायल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार भाई बताए जा रहे हैं।
घटना गुरुवार को नवगछिया के जगतपुर में मंत्री के बहनोई रघुनंदन यादव के घर पर हुई। बताया जाता है कि मंत्री के दो भांजे—जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई, जो बढ़ते-बढ़ते हिंसक रूप ले ली।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से ही दोनों भाइयों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। विवाद बढ़ने पर विश्वजीत ने घर से पिस्तौल लाकर जयजीत पर गोली चला दी। जवाब में, जयजीत ने भी पिस्तौल छीनकर उस पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान विश्वजीत की मौत हो गई, जबकि जयजीत का इलाज जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गोलीबारी में मृतक की मां के हाथ में भी गोली लगने की खबर है। प्रथम दृष्टया विवाद का कारण पानी ही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi