logo

पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग, पटना के मसौढ़ी में हुआ हमला

ramkripal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार 1 जून को फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार मसौढ़ी से लौटने के दौरान उनपर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। हालांकि, इस गोलीबारी में उनको कोई हताहत नहीं हुई है। लेकिन उनके साथ कार में बैठे एक समर्थन को चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


पिंजड़ी गांव के बाहर हुआ हमला
रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्हें बूथ पर अवैध तरीके से एक महिला विधायक के घुसने की सूचना मिली थी। वह उसी का निरीक्षण कर लौट रहे थे और तिनेरी गांव में समर्थकों से मिलने गए थे। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में 20 से 25 लोगों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर के साथ-साथ फायरिंग भी की। यादव के मुताबिक, एक समर्थक ने उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसे बंदूक के बट से पीटा गया।


राजद विधायक​​​​​​​ रेखा देवी पर लगाया आरोप 
रविवार सुबह टहलने के लिए निकले रामकृपाल यादव जब फायरिंग को लेकर पूछा गया तो मै हिंसा की राजनीति नहीं करता। 40 सालों मे ये कोई नहीं कह सकता मैंने किसी को पत्थर मारा हो। राजद विधायक रेखा देवी पर आरोप लगाते हुए पूछा कि वो बूथ के अंदर किस अधिकार से गई थीं। रेखा देवी की तरफ से FIR भी की गई, ये तो चोरी भी सीनाजोरी भी वाली बात है। मुझ पर फायरिंग की गई। मेरे समर्थक के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे।

Tags - Ramkripal YadavPatliputra Lok Sabha seat bjp candidate Ramkripal Yadavfiring on Ramkripal YadavBihar newspatna news