द फॉलोअप डेस्क
राजधानी पटना में बीते कुछ दिनों पूर्व पारस हॉस्पिटल के ICU वार्ड में घुसकर कुछ अपराधियों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी यह मामला शांत पड़ा नहीं था कि ऐसा ही एक मामला बिहार के सिवान जिले से आया है। जहां बीते रात शुक्रवार को एम्बुलेंस भाड़े को लेकर हुए विवाद में एक ड्राइवर को गोली मार दी। यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के सिवान सदर हॉस्पिटल के मुख्य गेट के पास करीब 11:30 बजे रात में हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस ड्राइवर और कुछ अन्य लोगों के बीच पुराने भाड़े को लेकर किसी विवाद में लडाई हो रही थी। और उसी विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि अपराधियों ने ड्राइवर को गोली मार दी। जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सिवान के ही सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। 
घटना की सुचना मिलते ही सिवान SP मनोज तिवारी अपनी टीम के साथ मुकर पर पहुंचे और मामले की शिनाक्त शुरू कर दी। पुलिस ने अपने प्राथमिक जांच में आरोपियों की पहचान कर ली है। और उन्हें पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है वहीं पुलिस हर तरफ से जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हो चूका था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज की गई थी। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पहले ही विवाद को लेकर जानकारी दी थी और मामला भी दर्ज कराया था लेकिन उन्होंने मामले को हल्के में लिया जिससे यह घटना हुई।