logo

खुशखबरी : बिहार में बनने जा रहा है ऑक्सीजन पार्क, जानिए इसकी खासियत

oxygen_park.jpg

डेस्क:

कोरोना (Corona) की दूसरी लहर में देशभर में लोग ऑक्सीजन(Oxygen) की कमी से जूझ रहे थे। जरूरत के समय ऑक्सीजन नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। ऐसी परिस्थिति दोबारा न आए इसके लिए बिहार सरकार राज्य में ऑक्सीजन पार्क(Oxygen Park) बनाने जा रही है। इसके लिए जिलों का चयन कर लिया गया है। बता दें कि बिहार में कुल मिलाकर फिलहाल 5 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है।

मूल उदेश्य ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखना
जानकारी के अनुसार राज्य का पहला ऑक्सीजन पार्क गोपालगंज में बनाया जाएगा। इसे गोपालगंज के ऐतिहासिक थावे के जंगल में बनाया जाएगा। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एके द्विवेदी का कहना है कि नगर वन में कई तरह के पार्क बनाए जाएंगे। इन्हीं में से एक ऑक्सीजन पार्क भी होगा। ऑक्सीजन पार्क का मूल उदेश्य ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखना है। यह पार्क कोई साधारण पार्क नहीं होगा, बल्कि यहां तमिलनाडु के सलेम स्थित पेरियार विश्वविद्यालय की तर्ज पर बांस की खास किस्म के पौधे लगाए जाने की तैयारी है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर हुई थी शुरूआत
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव पर वन विभाग की ओर से इसकी शुरुआत की गई है। हरे-भरे जंगल के बीच ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर स्थित है। यहां देशभर के पर्यटक सालों भर आते रहते हैं। पर्यटकों के लिए इसी जंगल में बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क बनने जा रहा है। वन विभाग की ओर से नगर वन योजना के तहत इसे विकसित किया जा रहा  है। वन विभाग की ओर से नगर वन योजना के तहत इसे विकसित किया जा रहा है।