logo

बिहार : पहला चरण की वोटिंग समाप्त: कुल 64.46%  मतदान दर्ज, नीतीश से लेकर तेजस्वी तक ने डाला वोट

VOTE0013.jpg

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक  64.46% फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। हालांकि कई बूथों पर लाइन में लगे लोगों को देर तक वोट डालने की अनुमति दी गई।
राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर आज मतदान हुआ। इस चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद हो गई। इनमें डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव समेत 16 मंत्रियों का भविष्य दांव पर है।


दिनभर वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई जगह मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि सुरक्षा कारणों से 56 बूथों पर शाम पांच बजे ही मतदान बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में वोट डालकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की, जबकि विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने भी परिवार के साथ वोट डाला।
पहले चरण की लड़ाई में सत्तारूढ़ एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) और विपक्षी महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम दल) के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। इस बीच, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी एक नए विकल्प के रूप में मैदान में उतरी है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update