logo

बिहार में खुला पहला ट्रांसजेंडर रेस्टोरेंट, शेफ से लेकर असिस्टेंट तक सभी इसी समुदाय के

transgender1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार का पहला  ट्रांसजेन्डर रेस्टोरेंट पटना में खुला है। इसे ट्रांसजेन्डर समुदाय के लोगों ने खोला है। इसका नाम  'सतरंगी दोस्ताना' रखा गया है। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि इसमे काम करने वाले सभी लोग ट्रांसजेन्डर समाज के हैं। यहां मेनेजर, अकाउंटेंट, सर्विस देने वाले, क्लीनर, शेफ और असिस्टेंट सभी लोग ट्रांसजेंडर समुदाय से ही होंगे राज्य में ऐसी पहल से ट्रांसजेंडर समुदाय में रोजगार का भी अवसर बढ़ेगा। कुल 20 ट्रांसजेन्डर मिलकर इसको चलाएंगी।


जानें कहां खुला है रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट पटना के गांधी मैदान स्थित मोना सिनेमा के ठीक पीछे खोला गया है। रेस्टोरेंट को दो मंजिला बनाया गया है। जहां पहले फ्लोर पर लोग परिवार के साथ बैठकर खाने का आनंद ले सकेंगे। जबकि दूसरी मंजिल को ओपन टेरेस गार्डन के रूप डेवलप किया गया है। यहां कपल्स और अन्य लोग लोग मीटिंग भी कर सकते है। यहां पर भी लोग भोजन कर सकेंगे। साथ ही छोटी-छोटी पार्टियां भी कर सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में इंडियन और चाइनीज दोनों ही तरह के व्यंजन मिलेंगे। बता दें कि इसके लिए पटना नगर निगम की तरफ से जमीन दी गई है।  


2017 से लगातार प्रयास जारी
सतरंगी दोस्ताना रेस्टोरेंट की प्रमुख रेशमा प्रसाद बताती हैं कि सतरंगी दोस्ताना रेस्ट्रो शुरू करने के लिए वो वर्ष 2017 से लगातार प्रयास कर रही थीं। इसकी ओपनिंग उनके इसी संघर्ष का नतीजा है। वो इसका श्रेय अपनी पूरी टीम और सहयोग करने वाले लोगों को देती हैं। रेस्ट्रो में इंडियन और चाइनीज दोनों तरह के डिशेज मिलेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT