logo

मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा : एक परिवार के 5 सदस्य जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर

fire18.jpg

मुजफ्फरपुर
मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मकान में लगी आग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जान ले ली। घटना में पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
मोतीपुर बाजार स्थित लाल बाबू गुप्ता के घर में शुक्रवार देर रात अचानक आग भड़क उठी। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे और निकलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरा घर अपनी चपेट में ले लिया और भीतर मौजूद ललन शाह, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।


घटना के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तीव्र लपटों की वजह से वे अधिक मदद नहीं कर सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा।
पुलिस उपाधीक्षक सुचित्रा कुमारी ने बताया कि वार्ड संख्या 13 में यह हादसा लगभग आधी रात को हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि पांच अन्य झुलसकर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update