logo

फोरेस्ट विभाग की बड़ी कार्रवाई, नवादा जिले में अवैध अभ्रक से भरे मैजिक वाहन को किया गया जब्त

nwd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नवादा जिले से वन विभाग ने अवैध अभ्रक खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां जिले के भानेखाप स्थित अभ्रक माइंस से अवैध खनन की गुप्त सुचना मिली थी। जिसके बाद फॉरेस्टर रवि रंजन कुमार के द्वारा गठित टीम ने फुलवरिया डैम के पास घेराबंदी कर एक मैजिक वैन से 9 बोरा अभ्रक बरामद किया गया। वहीं वाहन चालक सुनील राजवंशी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुनील न्यू सिंगर टोला, हरदिया का रहने वाला है। वहीं वन विभाग के पदाधिकारी नारायण लाल सेवक ने बताया कि चालक के खिलाफ फोरेस्ट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हेल्थ चेकअप के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मैजिक वाहन को भी फोरेस्ट विभाग ने अपने कब्जे में कर लिया है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar trending news bihar corruption bihar forest department illegal mica nawada district nawada news