logo

सासाराम हिंसा मामला : बीजेपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार, अबतक 63 लोगों को पुलिस ने दबोचा

jawahar.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के सासाराम में रामनवमी को हुए हिंसा मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात जवाहर प्रसाद को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोहतास एसपी इन गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही प्रेस कॉफेंस करेंगे। बता दें कि बिहार के 5 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगेर में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी।


दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया सरेंडर 
रोहतास पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सासाराम में 30 मार्च को हुए उपद्रव मामले में 28 अप्रैल तक कोई 63 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। वही दो अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया है। इनमें एक भाजपा के पूर्व विधायक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार की गई है। वहीं मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ लखानी की भी गिरफ्तारी की गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT