पटना:
बिहार में सुबह से ही CBI की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई पर अब धीरे-धारे RJD नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। इस रेड पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ( Rabri Devi On CBI Raid) ने कहा कि महागठबंधन की सरकार (Mahaghatbandhan Government) से BJP डर गई है। बहुमत हमारे पास है। CBI की छापेमारी से हम डरने वाले नहीं हैं।

बीजेपी ने देश को लूट लिया
राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी ने देश को लूट लिया है। बिहार में दोनों सदन में बीजेपी को छोड़कर सारी पार्टियां एकजुट है जिससे बीजेपी डर गई है। दोनों सदन में बहुमत हमारे पास है। सीबीआई की छापेमारी हमें डराने के लिए की जा रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। आज पहले बार छापेमारी नहीं की जा रही है। बिहार की जनता हमारा परिवार है और परिवार सब देख रहा है।
हम बिहारी हैं टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं बोले सांसद मनोज झा
बता दें आरेजी सांसद मनोज झा ने सीबीआई की कार्रवाई को बीजेपी की चाल है। उन्होंने कहा है कि इन्होंने हमें डराने के लिए आज का दिन चुना है। बीजेपी राजनैतिक रूप से अब लड़ाई नहीं कर सकती इसलिए ED और CBI का सहारा ले रही है। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है। कल ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसकी जद में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी हैं टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं।

CBI की टीम ने राजद नेताओं के घर मारा छापा
बता दें कि बुधवार सुबह 8 बजे से ही CBI की टीम ने बिहार में राजद (RJD) के 4 नेताओं के घर छापेमारी कर रही है। इनमें RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर CBI की टीमें मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि मामला रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।