logo

झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, गरमाई बिहार की सियासत

arjun10.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी तेज दिखाई दे रहा है। सभी पार्टियाँ अपन अपने तरीके से जनता को अपनी ओर खींचने के के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। जिसके बाद बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। मन जा रहा है कि बिहार में अब कोई बड़ा राजनीतिक धमाका होने वाला है। 
पटना पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। 
वहीं मुलाकात के बाद अर्जुन मुंडा ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीतिक और चुनावी नुद्दों पर बातचीत हुई है। और अगर पार्टी का आदेश रहा तो बिहार के चुनाव में मैं एनडीए के लिए प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी। 
वहीं उन्होंने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वे पूरी तरह शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं। हालांकि एनडीए ने अब तक ये नहीं बताया है कि बिहार में इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा। लेकिन इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा कर रख दी है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update nitish kumar arjun munda bihar election bihar politics