logo

बिहार के बेगूसराय में संदिग्ध बॉक्स में धमाका, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

a373.jpeg

बेगूसराय:

बिहार के बेगूसराय में ब्लास्ट की एक घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि बच्चों को एक बॉक्स मिला था। इसी बॉक्स में धमाका हुआ। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बॉक्स में क्या था। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच जारी है।

 

पहसारा के पुराने मकान में खेल रहे थे बच्चे
बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जिले के पहसारा इलाके में एक पुराने मकान में 6 बच्चे खेल रहे थे। उस घर में लंबे समय से कोई नहीं रहता है। बच्चों को यहां खेलते हुए एक बक्सा मिला। बच्चों ने उस बॉक्स को खेलने को दौरान दीवार पर दे मारा जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में 4 बच्चे घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉक्स में क्या था। उसे पुराने मकान में किसने रखा और बॉक्स के भीतर ज्वलनशील पदार्थ में ब्लास्ट कैसे हुआ। उसकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि फॉरेसिंक और बम स्क्वायड की टीम छानबीन में जुटी है।