logo

बिहार में चार दोस्तों ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, गांव में पसरा मातम

4_MAUT.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित सहरसा जिला के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा मुसहरी में शनिवार को चार दोस्तों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। जिसमें तीन की मौत हो गई है, जबकि एक खगड़िया सदर अस्पताल में इलाजरत है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। वहीं, इस घटना की जानकारी कनरिया थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई। जिसके बाद, पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की जा रही है। बताते चलें कि, घटना के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और रविवार को अहले सुबह प्रशासन द्वारा शव, परिजनों को सौंप दिया गया। 

रविवार सुबह जैसे ही शव गांव में पहुंचा, पूरे इलाके में मातम फैल गया। जानकारी के अनुसार, गांव के नजदीक ही पूरे विधि-विधान के साथ तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, मृतक सन्नी कुमार को पत्नी प्रियंका देवी ने मुखाग्नि दी, जबकि राजा का अंतिम संस्कार उसके छोटे भाई सोना कुमार ने किया। वहीं, तीसरे युवक मुरारी को उसके छोटे भाई दिलवाले कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और हर कोई की आंखें नम थीं।

बताते चलें कि, अंतिम संस्कार के समय प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बहरहाल, पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है और सामूहिक आत्महत्या की कोशिश के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। वहीं, ग्रामीण भी युवाओं के इस तरह का कदम उठाने के कारणों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Tags - Bihar mass suicide attempt Saharsa district news four friends suicide attempt Bihar Saharsa suicide case Kanariya police station incident Farewa Mushari village tragedy three youths died Bihar Khagaria Sadar Hospital treatment Bihar crime news su