द फॉलोअप डेस्क
बिहार के रोहतास जिले में एक गर्भवती महिला की फर्जी डॉक्टर के जरिए इलाज के दौरान मौत हो गई। जहां परिजनों का आरोप है कि एक फर्जी डॉक्टर वीडियो कॉल के जरिए ऑपरेशन कर रहा था, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। घटना जिले के काराकाट थाना क्षेत्र का है जहां संगीता देवी नाम की गर्भवती महिला को इलाज के लिए लाया गया था। 
मिली जानकारी के अनुसार संगीत देवी को प्रसव पीड़ा होने पर PMC काराकाट में इलाज के लिए लाया गया था। वहाँ डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया। लेकिन इसी बीच एक आशा कार्यकर्ता ने परिजनों को बहला फुसलाकर एक निजी क्लिनिक ले आई। जहां निजी क्लिनिक में डॉक्टर राजदेव नामक व्यक्ति ने संगीता का ऑपरेशन शुरू कर दिया। और यह ऑपरेशन वीडियो कॉल पर किसी अन्य डॉक्टर के निर्देश पर किया गया। इसी दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद वीडियो कॉल पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को कहीं और रेफ़र करने की बात कही, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। और संगीता की मौत हो गई।
हालांकि ऑपरेशन के दौरान बच्चे को तो बचा लिया गया लेकिन महिला की मौत ने पूरे परिवार में शोक की लहर ला दी है। और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल यही। घटना के बाद डॉक्टर और क्लिनिक के अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। वहीं परिजनों क आरोप है कि यह केवल डॉक्टर की लापरवाही और फर्जीवाड़े का नतीजा है। सिविल सर्जन के निर्देश पर उस निजी क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।