द फॉलोअप डेस्क
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए नामांकन कर ली है। बता दें कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार बिहार के पांचवें ऐसे नेता होंगे जो चारों सदन- (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद) में अपना योगदान देंगे। इनके अलावा चारों सदनों की सदस्यता हासिल करने वाले नेताओं में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी को यह गौरव प्राप्त था। इससे पहले नीतीश कुमार लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।
