logo

प्रचंड गर्मी से G-20 डेलीगेट की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

deligate.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस प्रचंड लोग गर्मी से काफी परेशान है। वहीं बिहार में G-20 के सदस्य भ्रमण के लिए पहुंचे हैं। इसी दौरान शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में आने से जी-20 सम्मेलन में शामिल एक भारतीय डेलीगेट की तबीयत बिगड़ गई। डेलीगेट नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण करने के लिए निकले थे। भीषण गर्मी के कारण G-20 के सदस्य चक्कर खाकर विश्वविद्यालय परिसर में गिर गए। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। तुरंत एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। वो डॉक्टर की निगरानी में है।


दिल्ली के रहने वाले है सदस्य
बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं। फिलहाल यूके में रहते हैं। मालूम हो कि बैठक में 28 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।  जी-20 सम्मेलन में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चाइना ,यूरोपीयन यूनियन ,फ्रांस ,जर्मनी, इंडिया, इंडोनेशिया ,इटली, जापान, मेक्सिको, रशिया, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरबिया, साउथ कोरिया, टर्की, यूनाइटेड किंग्डम और USA के प्रतिनिधि शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N