logo

गोपालगंज : आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस टंकी विस्फोट, मिस्त्री की मौके पर मौत

bihar_vispot.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार को गैस टंकी फटने से एक मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अरुण पाल के रूप में हुई है, जो मीरगंज के वार्ड नंबर 6 में किराये पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तकनीकी खराबी आने के कारण मरम्मत के लिए अरुण पाल को बुलाया गया था। मरम्मत के दौरान जैसे ही वह गैस टंकी में गैस भर रहा था, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हालांकि घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा सिलेंडर फटने के कारण हुआ।

 

Tags - latest bihar updates bihar latest news bihar updates bihar news in hindi Bihar updates bihar breaking news breaking news Bihar bihar breaking updates gopalganj news gopalganj news in hindi latest updates latest updates in hindi bihar updates i