बेगूसराय:
बेगूसराय गोलीकांड (Begusarai shooting) में मारे गए चंदन कुमार की अर्थी को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कंधा दिया है। इस घटना के विरोध में BJP के द्वारा बेगूसराय बंद (Begusarai bandh announced by BJP) का ऐलान किया गया है। बेगूसराय से BJP के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) बेगूसराय पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बीजेपी कार्यकर्ता एनएच-31 पर पर बैठ गए है। बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी (BJP Protest against Begusarai Firing Incident) की। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर मार्ग जाम किया गया।

अपराधियों के सामने सीएम का 2025 तक आत्मसमर्पण
बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं। गोलीबारी की इस घटना के विरोध में बीजेपी के द्वारा बेगूसराय बंद का ऐलान किया गया है। पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्य में गुंडा राज, जंगलराज है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के सामने 2025 तक आत्मसमर्पण कर दिया है। बीजेपी के नेता लगातार सरकार पर निशाना साधते हुए सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि तांडव मचा रहे शूटर्स को गिरफ्तार करने की बजाये कई थानों की पुलिस आखिर कहां थी।

2 अपराधियों ने किया था अंधाधुंध फायरिंग
बता दें कि बेगूसराय में मंगलवार देर शाम 2 साइको अपराधियों ने शहर में घूम-घूम कर 11 लोगों को गोली मार दी जिसमें से 10 लोग घायल हो गए वहीं 1 की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर आए 2 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू की और 10 लोगों को गोली मार दी। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।