logo

बिहार : बिहारी लड़के को दिल दे बैठी विदेशी लड़की, फिलीपींस से गोपालगंज पहुंची फेरे लेने

gopalganj_1.jpg

आज कल तो हर तरफ शादियों का सीजन चल रहा है। जिसे देखों वो शादी कर रहा है। लेकिन आज हम जिस शादी के बारे में आपको बताने जा रहे है वो बाकियों से काफी अलग है। अलग इसलिए है क्योंकि बिहार की इस शादी में दुलहन बिहार, झारखंड या भारत के किसी कोने से नहीं बल्कि सात समंदर पार कर फिलीपींस से आई है। जी हां ऐसा कहा जा रहा है कि गोपालगंज की ये पहली शादी है जहां दुल्हनियां अपने प्यार को पाने की खातिर सात समंदर को पार कर के आई हो।


दुल्हन को ना तो हिन्दी बोलने आती है और ना ही समझ
फोटो में दिख रही ये दुल्हन फिलीपींस की रहने वाली वेलमुन डुमरा है। डुमरा फिलीपींस में ही पली बढ़ी है जिसके कारण ना तो उन्हें हिन्दी आती है और ना ही हिन्दू रीति रिवाजों के बारे में कुछ भी पता है। लेकिन फिर भी उन्होंने अपने प्यार के खातिर पूरे विधि-विधान के साथ अपने बिहारी प्रेमी धीरज प्रसाद के साथ शादी रचाई।


पहली नजर में हो गया था प्यार
डुमरा फिलीपींस में सेल्समैन का काम करती थी जहां उनकी मुलाकात धीरज से हुई और उन्हें उनसे एक नज़र में प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। डुमका का कहना है कि अब वो दोनों एक साथ ही रहेंगे।


पूरे रीति रिवाज़ के साथ हुई शादी
विदेशी महिला से शादी रचाने वाले धीरज प्रसाद गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव के रहने वाले हैं। दोनो लड़का-लड़की फिलीपींस में नौकरी करते हैं।

लड़का होटल मैनेजर एवं लड़की मार्केटिंग डीलर है। आपको बता दें कि फिलीपिंस की वेलमुन डुमरा ने अपने बिहारी प्रेमी धीरज प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि विधान से साथ 18 मई की रात को मुरार बतराहा गांव में शादी रचाई। इस शादी को लेकर पूरे गावं में खूब चर्चा हो रहे है।