logo

बिहार घूमने आई सिक्किम की युवती से गैंगरेप, नशे में धुत थे दरिंदे

kisanganj_ps.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के किशनगंज में सिक्किम की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 5 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ड्रिंक करने नशे में धुट दरिंदे ने बारी-बारी से पीड़िता का रेप किया। वहीं उसके दोस्त नूर मोहम्मद को बांध कर बुरी तरह से पीटा। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की दोस्त के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि वह मौके पर भाग निकली। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अबतक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


वापसी की ट्रेन छूटने के बाद दोस्त के कमरे पर रूकी थी
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसकी एक दोस्त  सिलीगुड़ी से किशनगंज घूमने आई थी। वापसी की ट्रेन रात 8 बजे थी जो छूट गई। जिस कारण दोनों लड़की अरहान नाम के एक युवक के घर पर रुकने के लिए तैयार हो गईं। इस रूम में पहले से ही अरहान का दोस्त अमजद रहता था। पीड़िता ने बताया कि रात को चारों ने बैठ कर खाना खाया और सोने चले गए। इस बाद अरहान, अमजद अपने दो दोस्तों के साथ ड्रिंक करने लगे। ड्रिंक करने के बाद अरहान और अमजद नशे में हमारे कमरे में आए। दोनों ने जबरदस्ती की और हमको अपने कमरे में ले गए।


मौके से बचकर भाग निकली दूसरी लड़की
पीड़िता ने पुलिस को आगे बताया कि कमरे में ले जाने के बाद अरहान और अख्तर उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। इस पर नूर बीच में उसे बचाने आया तो बगल वाले कमरे से अमजद आया और दोनों ने मिलकर नूर मोहम्मद का हाथ-पैर बांध दिए। फिर बुरी तरह से पीटते हुए कमरे से बाहर कर दिया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर मेरी सहेली वहां से निकल कर भाग गई। उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस फिर सहेली के साथ अमजद के घर पहुंची।


2 आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ युवती के बताए गए स्थल पर पहुंचे। जहां युवती की सहेली और उनके दोस्त को बंधक बना कर रखा गया था। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी अरहान अख्तर और अजमद हुसैन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Tags - BiharBihar newsGangrapeGangrape newsgangrape in Kishanganj of Bihar