logo

BIHAR : सासाराम स्टेशन के पास मालगाड़ी डिरेल, दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित 

sasaram.jpg

सासाराम:
बिहार के सासाराम स्टेशन (Sasaram Station) के पास एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इस घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित (Delhi-Howrah rail route affected) हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत कुम्भउ स्टेशन (Kumbhau station under Deendayal Upadhyay Railway Division) के पास यह हादसा हुआ जब मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसकी वजह से अप एंड डाउन दोनों रूट प्रभावित हुए है।

कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया
इस घटना के बाद कई ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। यात्रियों का भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-हवड़ा रूट व्यस्ततम रूट है। अब अधिकारी जल्द से जल्द ट्रैक को खाली करवाकर ट्रेनों का संचालन सुचारू करवाने के प्रयास में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला जा रहा है।