logo

गोपालगंज : नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप किया, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

rape_2.jpg

गोपालगंज:
बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र की है। यहां एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ 3 दरिंदों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पूरे वारदात का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल पर दिया। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है। वायरल वीडियो की जानकारी के बाद पुलिस (Bihar Police) मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस से शिकायत नहीं करने की दी धमकी
मिली जानकारी के अनुसार किशोरी किसी काम से मक्के की खेत की तरफ गई थी। जहां से 3 दरिंदो से उसे अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता और उसकी मां को पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई।

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही एक आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी के 2 आरोपी बैरौना गांव के राघव मांझी और और लुहसी गांव निवासी आशिफ मंसूरी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।  इस मामले में हथुआ एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। बिहार यूपी के सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर रही है। जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, साथ ही स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलाने की बात भी पुलिस ने कही है।