logo

गोपालगंज में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को सांप ने डंसा, बेहोश होने पर अस्पताल दौड़े परिजन

3लन.jpg

गोपालगंज/बिहार
गोपालगंज में घर से बाहर खेल रहा बच्चा को सांप ने डंसा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।  था तबियत बिगड़ने के बाद परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के पटी चक्कर गोपी गांव का है।  
 

चौकी पर खेल रहा था
जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के बाहर चौकी पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उसके बाद बच्चे की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोस होकर गिर गया। जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।
 

डॉक्टरों ने दिया एंटी वेनम 
आनन-फानन में परिजन तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एंटी वेनम दिया और फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद गांव में भी डर का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों को घर के बाहर खेलने से रोक रहे हैं।

Tags - Gopalganj snake bite case child bitten by snake child unconscious after snake bite Gopalganj latest news