logo

बिहार में मंत्रियों के मिला सरकारी बंगला, बदल गया लालू यादव के दोनों बेटों का पता; जानिए अब कौन कहां रहेंगे

awas_patna.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के नई सरकार बनने के बाद मंत्रियों के उनका आवास आवंटित किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर एक पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष वाले बंगले में शिफ्ट होंगे, वहीं पांच देशरत्न मार्ग अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नया पता होगा। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का पता भी बदल गया है। तेजप्रताप यादव को भी 3 स्टैंड रोड का अपना पुराना बंगला छोड़ना होगा। यह बंगला बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को मिला है।


जानें किस मंत्री को मिला कौन सा बंगला
वहीं बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीर चंद्र पटेल पथ, मंत्री रेणु देवी को चार स्टैंड रोड आवास आवंटित हुआ है। मंत्री हरि सहनी को 20 सेट डुपल्स बंगला गर्दनीबाग, नीरज कुमार सिंह 112 नेहरू पथ, मंत्री सुरेंद्र मेहता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, जनक राम 6 पोलो रोड, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री कृष्णनंदन पासवान डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग, मंत्री संतोष कुमार सिंह 41 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित हुआ है।

वहीं मंत्री प्रेम कुमार, नितिन नवीन, मंगल पांडे और नीतीश मिश्रा विधायक रहते हुए जिस बंगले में रह रहे थे। वही बांग्ला उन्हें फिर से आवंटित किया गया है। मंत्री प्रेम कुमार को 3 सर्कुलर रोड आवंटित किया गया है। मंगल पांडे 4 ट्रेलर रोड, नितिन नवीन 3 ट्रेलर रोड, नीतीश मिश्र 9 मेंगल्स रोड आवंटित किया गया है। बता दें, 5 देश रत्न मार्ग का बंगला उपमुख्यमंत्री के नाम पर सरकार ने पहले से ही कर्णकित कर रखा है लिहाजा जब तेजस्वी प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री बने थे तब उन्हें यह बंगला अलॉट किया गया था। लेकिन इंडिया की सरकार बनने के बाद उप मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी हैं। इसलिए पांच देश रत्न मार्ग सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar news