logo

BIHAR : 1 घंटा लेट पहुंचे सरकारी कर्मचारी तो दी जाएगी आधे दिन की छुट्टी, प्रधान सचिव ने जारी किया आदेश

govt_office.png

पटना:
बिहार सरकार (Bihar Government) अब समय पर नहीं आने वाले सरकारी कमचार्रियों पर सख्ती बरतने का विचार कर रही है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यालय (General Administration Department Headquarters) से लेकर प्रमंडल और प्रखंड स्तर (Division and Block Level) के सारे सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश दिया है।

सख्ती से पालन करने का निर्देश
बिहार सरकारी के कर्मी अगर अब 1 घंटा देरी से दफ्तर पहुंचे तो उन्हें आधे दिन की छुट्टी दे दी जाएगी। इससे संबंधित दिशा निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी राजेंद्र  ने सभी जिले के डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त ,डीजीपी और सभी विभागों को दे दिया है। साथ ही सख्ती से पालन करने का निर्देश भी प्रधान सचिव ने दिया है।

बायोमीटरिक हाजिरी नहीं बनाये जाने की सूचना

निर्देश के बावजूद कई विभागों व कार्यालयों में निर्धारित समय पर बायोमीटरिक हाजिरी नहीं बनाये जाने की सूचना पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी राजेन्दर ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थिति में पूर्वानुमति प्राप्त करने वाले पदाधिकारी-कर्मचारी को एक महीने में अधिकतम दो दिन विलंब से उपस्थित होने की छूट दी जायेगी। यदि कोई पदाधिकारी-कर्मी बिना अनुमति कार्यालय में निर्धारित समय से एक घंटे बाद उपस्थिति दर्ज करता है, तो उनकी आकस्मिक छुट्टी से आधे दिन की छुट्टी काट ली जायेगी।