logo

बिहार में आज से बदली सरकारी स्कूलों की टाइमिंग, सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं  

BIHAR9FER.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाएं आज 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगी। शिक्षा विभाग के जारी आदेश के अनुसार, 6 अप्रैल से 31 मई तक स्कूलों का संचालन सुबह 6:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा। हालांकि बच्चों की छुट्टी 12:20 तक ही कर दी जाएगी। यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है, ताकि वे तेज धूप और लू से सुरक्षित रह सकें।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। वहीं, दो शिफ्ट में चलने वाले विद्यालयों के संचालन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्णय लेने की छूट दी गई है। साथ ही, जिलाधिकारियों को भी स्थानीय मौसम की स्थिति के अनुसार समय में बदलाव करने का अधिकार दिया गया है। जिन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक छात्रों की संख्या अधिक है, वहां मध्याह्न भोजन दो चरणों में कराने का निर्देश दिया गया है। प्रधानाध्यापक, वर्ग और सेक्शन के अनुसार छात्रों को बांटकर अलग-अलग समय पर भोजन कराएंगे, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

Tags - Bihar school timing change government school morning shift Bihar education department order school timing April 6 to May 31 6:30 am to 12:30 pm classes student safety heatwave loo protection Bihar early school timing India Bihar heatwave alert sc