logo

हर्ष हत्याकांड मामले में राज्यपाल का एक्शन, VC, DM और SSP को बुलाया राजभवन; दिए ये निर्देश 

bihar_governor.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हर्ष हत्याकांड मामले में एक्शन लिया है। राज्यपाल ने कॉलेज के VC,पटना के DM और SSP को तलब किया। उन्हें राजभवन बुला घटना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। 


राज्यपाल ने कठोर कार्रवाई का दिया निर्देश 
राज्यपाल ने छात्रावास में अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे शरारती और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने और छात्रावासों को अराजक तत्वों से मुक्त करने के लिए प्रशासन पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को आपस में मिलकर प्रभावी कार्य योजना बनाने का निर्देश भी दिया है।


मास्टरमाइंड गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या का कारण और इसके पीछे के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड का नाम चंदन यादव है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे का विवाद भी पता चला है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले मिलर स्कूल ग्राउंड में डांडिया नाइट कार्यक्रम हुआ था। उस दौरान हर्ष का कुछ छात्रों से विवाद हुआ। पुलिस की जांच में अब तक यह आया है कि उसी विवाद में यह हत्या की गई है। सोमवार को पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 


क्या था मामला
बता दें कि सोमवार को पटना यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज परिसर में बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष को 15 अज्ञात लड़कों ने पीट पीट कर मार डाला। हर्ष बीए थर्ड ईयर का पेपर दे कर निकल रहा था। बुलेट पर बैठ कर आगे बढ़ते ही अज्ञात लड़कों ने ईंट चला कर उसको गिरा दिया। करीब 15 की संख्या में लड़के लाठी-डंडा ले कर वहां पहुंच। फिर हर्ष को बुरी तरह पीटने लगे। हर्ष के साथ उसका साथी था, अज्ञात लड़कों ने उसे दो से तीन डंडा मारा, जिसके बाद वह वहां से जान बचा कर भाग गया। इसके बाद अज्ञात लड़कों ने हर्ष को मारना शुरू किया। लड़कों ने हर्ष के सीने पर कई बार ईंट से वार किया। जब हर्ष बेहोश हो गया, तब वहां से वारदात में शामिल लड़के फरार हो गए। 

Tags - BiharBihar newsRajendra Vishwanath ArlekarBihar Governor