द फॉलोअप डेस्क
पटना में आज विपक्षी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ रोडमैप तैयार होगा। मीटिंग में करीब 15 विपक्षी पार्टियों के नेता मंथन करेंगे। मीटिंग सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवाज एक अणे मार्ग में होगी। बैठक के बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 15 विपक्षी दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे।

ये लोग होंगे शामिल
नीतीश कुमार के निमंत्रण पर बैठक में शामिल होने के लिए पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को ही पटना पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार सुबह पटना पहुंच गए हैं । इसके साथ ही NCP से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, DMK से एमके स्टालिन, JMM से हेमंत सोरेन, CPM से सीताराम येचुरी, CPI से डी राजा, CPI-ML से दीपांकर भी शामिल होंगे।
इन मुद्दो पर होगी चर्चा
बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी। आपसी समन्वय के लिए कनवेयर चुने जाएंगे। राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। कई दल एक-दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते रहे हैं, ऐसे में सभी की राय से एक साझा कार्यक्रम तय करने की कोशिश होगी। इसके साथ ही महागठबंधन की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल सभी दलों के नेताओं को बोलने का वक्त दिया जाएगा। इस बात की खास ख्याल रखा जाएगा कि सभी अपनी राय रख सके। बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से विपक्षी एकजुटता का नाम क्या होगा? इसकी अगुवाई कौन करेगा? साथ ही चुनाव में टिकट के फार्मूले और कॉमन मिनिमन प्रोग्राम पर भी चर्चा हो सकती है।

ममता ने लालू के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बैठक के लिए गुरुवार को पटना पहुंची पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की । लालू यादव ने भी ममता बनर्जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। उन्होंने ममता बनर्जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ममता ने कहा कि लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव से मिलकर बहुत खुशी हुई। लालू यादव को काफी परेशान किया गया। उन्हें जेल में भी रखा गया। लेकिन वह अब भी तगड़े हैं। उन्हें पूरी तरीके से स्वस्थ देखकर खुशी हुई।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N